भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंद का आह्वान करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ता प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, बैंक और बाजार को बंद कराने के लिए निकले.
इस दौरान कार्यकर्ता गांडेय प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारे लगाए. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए विभिन्न नारे लगाए.
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: हंगामे के कारण विधानसभा की कार्रवाई 2.00 बजे तक के लिए स्थगित, दूसरी बार स्थगित हुई कार्रवाई