नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक PM रहने के उपलक्ष्य में BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्च

प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

By Ark Sahuliyar
नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक PM रहने के उपलक्ष्य में BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्च

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य में मेन रोड, रांची स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भाजपा द्वारा विशेष पूजा–अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस  कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शामिल हुए. पूजा अर्चना के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने फल एवं मिठाई का भी वितरण किया.

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश की 140 करोड़ लोगों की निरंतर सेवा करने का काम किया है. उन्होंने निश्चल भाव से देश के गरीब, किसान, मजदूर, शोषित, वंचित सभी वर्गों की समान रूप से सेवा करने का काम किया है. इसलिए देश की जनता जनार्दन रूपी देवता ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चुना है. नरेंद्र मोदी को सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का अवसर और आशीर्वाद इसी जनता की कृपा से मिला है.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी राष्ट्र हित के साथ-साथ देवी देवता के प्रति भी समान भाव रखते हैं. राष्ट्र के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को भी संवारने और सहेजने का काम उन्होंने किया है. राम मंदिर का निर्माण इसी कड़ी का एक अनुपम उदाहरण है. ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतनी शक्ति दें कि वे इसी सेवाभाव से अनवरत देश की सेवा में जुटे रहें. उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है.

इस अवसर में विधायक सीपी सिंह, प्रतुल शाहदेव, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, राकेश भास्कर, जितेन्द्र वर्मा, राजू सिंह, केके गुप्ता, संकेत तिवारी, जितेन्द्र पटेल, सुबोधकांत, ललित ओझा, संजय जयसवाल, रवि मुंडा, संजय सहाय, अमन जायसवाल, अन्य नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.

“आयुष्मान् भव आरोग्यं, बलं तेजश्च वर्धताम्।
यशः कीर्तिश्च संपन्नं, जीवनं भवतु सर्वदा॥”

आज रांची के मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय… pic.twitter.com/ZP3d5uNMnZ
— Aditya Sahu (@AdityaPdSahu) June 10, 2026

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली: NDA की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए सुदेश महतो, ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के लिए PM मोदी को दी बधाई

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा