न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर पर भाजपा ने अपनी बात रखी है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस वार्ता में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए विधेयक पर भाजपा का पक्ष रखा. उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर झूठ का नैरेटिव चलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि 2014-15 में झारखंड को सिर्फ 60 पर्सेंट टैक्स का हिस्सा मिलता था. अब यह हिस्सा 87 से 89 परसेंट के बीच है. अब हम एक देश एक टैक्स की तरफ बढ़ रहे हैं.
प्रेस वार्ता में छात्र आंदोलन को लेकर भी प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि छात्र आन्दोलन से ध्यान भटकाने के लिए सरकार झूठा नैरेटिव गढ़ रही है.
बीजेपी ने हेमंत सरकार को चेतावनी दी कि 20 अगस्त को छात्रों द्वारा मुख्यमंत्री आवास के घेराव कार्यक्रम को लेकर चेताया गया है. अगर एक बार फिर छात्रों पर बर्बरता पूर्ण कार्रवाई हुई तो बीजेपी सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी.
20-22 दिनों के इंतज़ार के बाद आज जब ये छात्र भगत सिंह की राह पर चलने की बात कह रहे हैं तो सरकार को ये भाजपाई नजर आने लगे हैं. मुख्यमंत्री आवास से जयपाल सिंह स्टेडियम की दूरी महज़ एक किलोमीटर है और मुख्यमंत्री यह दूरी तय नहीं कर पा रहे. मुख्यमंत्री जी शायद आपको पता नहीं सत्ता से यह छात्र आपको कितना दूर कर देंगे.
प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में उन्होंने कहा कि जल्द आंदोलन समाप्त करने की दिशा में सरकार बढ़े. कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने इस चिट्ठी की जानकारी देते हुए आंदोलन पर बैठे छात्रों से हाथ जोड़ कर अपील की है. उन्होंने अपील कि कि छात्र लोकतांत्रिक विरोध को जारी रखें. आपके संघर्ष को हम सलाम करते हैं. उनका तात्पर्य भाजपा से छात्र आन्दोलन से दूर रखने का था. क्योंकि उन्हें लगता है कि भाजपा जैसी पार्टी, जो लाश पर राजनीति करती है, आन्दोलन उसके हाथों में ना जाने पाए.
यह भी पढ़ें: बसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में पसरा मातम
https://www.news11bharat.com/jharkhand/horrific-road-accident-in-basia-three-youths-tragically-died-in-a-truck-bike-co/237290