BJP लड़ेगी राज्यसभा चुनाव... भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

प्रत्याशी की घोषणा शनिवार सुबह तक

By Ark Sahuliyar
BJP लड़ेगी राज्यसभा चुनाव... भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की. बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और राज्यसभा चुनाव के निमित्त प्रभारी, बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. 

विधायक दल की बैठक के बाद मुख्य सचेतक सह हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी देने का निर्णय लिया है. केंद्रीय नेतृत्व को प्रत्याशी तय करना है. शुक्रवार की देर रात या शनिवार सुबह तक प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी. 

नवीन जयसवाल ने कहा कि जब कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ता है तो उसके पास वोट मांगने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक होते हैं. बीजेपी उम्मीदवार के पास 81 विधायक हैं. पक्ष हो, विपक्ष हो उम्मीदवार को सभी से वोट मांगने का लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है. बीजेपी के प्रत्याशी की घोषणा होते ही एनडीए के सभी विधायक राज्यसभा प्रत्याशी के नॉमिनेशन में एक साथ शामिल होंगे. पार्टी को पूर्ण विश्वास है की एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी निश्चित तौर पर विजय हासिल करेगी. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई. पार्टी के दो दिनों तक कई कार्यक्रम तय हैं. इसको लेकर भी वरीय नेताओं द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया. 

इस बैठक में विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा,  अमित यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, प्रकाश राम, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, पूर्णिमा साहू, रागिनी सिंह, मंजू कुमारी, कुमार उज्जवल भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के नामांकन के लिए कल खुला रहेगा विधानसभा, आदेश जारी

 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा