चिमनी में ब्लास्ट

रामगढ़ स्थित श्री राम पावर प्लांट के फर्नेस्ट में ब्लास्ट, 10 मजदूर झुलसे

श्री राम स्टील एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के फैक्ट्री के चिमनी में ब्लास्ट होने से लगभग दस मजदूर घायल हो गए हैं.

By Ark Sahuliyar
रामगढ़ स्थित श्री राम पावर प्लांट के फर्नेस्ट में ब्लास्ट, 10 मजदूर झुलसे

न्यूज़11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में स्थित श्री राम पावर प्लांट में रविवार को फर्नेस (भट्टी) में अचानक जोरदार ब्लास्ट होने से करीब दस मजदूर घायल हो गए. बताया जा रहा है कि जिस समय फर्नेस में स्पंज जलाने और उससे जुड़े कार्य किए जा रहे थे, उसी दौरान अचानक भट्टी फट गई. धमाका इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई. हादसे के बाद तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

पिघला गर्म लोहा फैलने से झुलसे मजदूर, कई की हालत गंभीर
फर्नेस के फटने के बाद उसमें मौजूद पिघला हुआ गर्म लोहा और आग की लपटें आसपास फैल गईं, जिसकी चपेट में आने से मजदूर झुलस गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य में लगे दो मजदूरों की हालत बेहद गंभीर है. चिकित्सकों के मुताबिक दोनों 90 प्रतिशत से अधिक झुलसे हैं. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. वहीं अस्पताल में भर्ती तीन अन्य मजदूरों के 40 प्रतिशत से अधिक झुलसने की बात सामने आई है.

हादसे के बाद प्लांट में मची भगदड़, घायलों में कई की हालत स्थिर
ब्लास्ट के बाद प्लांट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोगों और कर्मचारियों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. उपलब्ध जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं, हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. घायलों में राजेंद्र महतो, परमेश्वर महतो, विजय यादव, संजय यादव और धनंजय सिंह समेत अन्य मजदूरों के नाम सामने आए हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा फर्नेस से जुड़े मैग्नेट संचालन/मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुआ. हादसे की वास्तविक वजह और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

रामगढ से राहुल और खालिद की रिपोर्ट  

यह भी पढ़ें- छात्रों के साथ झामुमो-कांग्रेस कर रही राजनीति, छात्रों की आंसुओं की कीमत इन्हें चुकानी ही होगी : आदित्य साहू

 

टैग्स: ramgarh ramgarh news

संबंधित सामग्री

जन-जन में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन

जन-जन में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन

रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया

रामगढ़ में नदियों और अन्य जल स्रोतों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए उपायुक्त ने आमजनों से की सतर्कता बरतने की अपील

रामगढ़ में नदियों और अन्य जल स्रोतों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए उपायुक्त ने आमजनों से की सतर्कता बरतने की अपील

लोगों को अनावश्यक रूप से जल स्रोतों के समीप जाने अथवा पानी में प्रवेश करने से बचने की सलाह

रामगढ़: लगातार बारिश से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर, लोगों से सतर्क रहने की अपील 

उपायुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों एवं युवाओं को विशेष रूप से नदियों, डैम, तालाब एवं अन्य जल स्रोतों के समीप जाने से रोकें.

रामगढ़: महिलाओं से संबंधित कानूनों पर पियर लीडर्स एवं पारा लीगल वालंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

रामगढ़: महिलाओं से संबंधित कानूनों पर पियर लीडर्स एवं पारा लीगल वालंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पियर लीडर्स एवं पारा लीगल वॉलंटियर्स को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों तथा उनके संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना था.

रामगढ़ को मिला अत्याधुनिक मिनी वाटर टेंडर, अब तंग गलियों और ग्रामीण इलाकों में आग बुझाना होगा आसान

रामगढ़ को मिला अत्याधुनिक मिनी वाटर टेंडर, अब तंग गलियों और ग्रामीण इलाकों में आग बुझाना होगा आसान

यह छोटा वाहन संकरी गलियों, व्यस्त बाजारों और सुदूर ग्रामीण इलाकों में आगलगी की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने में काफी मददगार साबित होगा.