पेसा नियमावली के सफल क्रियान्वयन को लेकर मनोहरपुर में प्रखंड स्तरीय समिति का गठन

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पेसा नियमावली के सफल क्रियान्वयन को लेकर मनोहरपुर में प्रखंड स्तरीय समिति का गठन

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के पत्रांक 635 के आलोक में पेशा नियमावली के सफल क्रियान्वयन हेतु मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सारंडा सभागार में अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में गुवा-सारंडा के कोइना रेंज के रेंजर रामानंद राम विशेष रूप से उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान पेसा नियमावली के प्रभावी संचालन एवं निगरानी के लिए प्रखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया. प्राप्त निर्देशों के अनुसार अंचल अधिकारी द्वारा प्रखंड में कार्यरत समाजसेवी संस्था फीया फाउंडेशन के प्रतिनिधि संजय सोरेंग को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया. वहीं पंचायत समिति सदस्यों ने अपने बीच से चिड़िया पंचायत समिति सदस्य सुनील दास को सदस्य के रूप में चयनित किया.समिति में परंपरागत स्वशासन व्यवस्था के उच्चतर स्तर के प्रतिनिधियों को पदेन सदस्य बनाया गया है. इनमें सारंडा पिढ के मानकी लगुड़ा देवगम, सोमनाथ सुरीन एवं सुरेश चंपिया शामिल हैं.

बैठक में पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर चंपिया (गागंदा पंचायत), सबिता हेरेंज (दीघा पंचायत), वन विभाग के मुकेश कुजूर, श्रीराम बोदरा तथा एसबीओ मुकुंद गहराई सहित अन्य लोग उपस्थित थे.बैठक में पेशा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम सभाओं की भूमिका को सशक्त बनाने तथा जनजातीय क्षेत्रों में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई.

यह भी पढ़ें: पिपरवार के कारों सरना स्थल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया धरती आबा बिरसा मुंडा का शहादत दिवस

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा