विस्फोट से दहशत

इंडियन इलेक्ट्रिकल माइंस की ब्लास्टिंग से दहला बोहिता गांव, घरों और खेतों में गिरे बड़े-बड़े पत्थर, ग्रामीणों में दहशत

<br/>हर ब्लास्टिंग के समय भय के साये में जीने को मजबूर हैं ग्रामीण

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
इंडियन इलेक्ट्रिकल माइंस की ब्लास्टिंग से दहला बोहिता गांव, घरों और खेतों में गिरे बड़े-बड़े पत्थर, ग्रामीणों में दहशत

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बोहिता गांव में स्थित इंडियन इलेक्ट्रिकल माइंस में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे हुई ब्लास्टिंग के बाद भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई. विस्फोट इतना तेज था कि बड़े-बड़े पत्थर उड़कर ग्रामीणों के घरों, आंगनों, खेतों और मकानों के समीप आ गिरे. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

ग्रामीणों ने बताया कि इंडियन इलेक्ट्रिकल माइंस में महीने में करीब चार बार ब्लास्टिंग की जाती है. लेकिन इस बार का विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि लोगों की रूह कांप गई. उनका आरोप है कि ब्लास्टिंग से पहले कोई सायरन भी नहीं बजाया गया, जिससे ग्रामीणों को सतर्क होने का अवसर नहीं मिला.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि उड़कर आए बड़े पत्थर किसी मकान की छत या किसी व्यक्ति पर गिर जाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था. लोगों ने घरों और खेतों में गिरे पत्थरों को दिखाते हुए कहा कि हर ब्लास्टिंग के समय वे भय के साये में जीने को मजबूर हैं.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर माइंस बंद कराने कि मांग कि है उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: राजगंज में सड़क हादसे में बीजीएम गार्डन ओवरब्रिज पर अनियंत्रित कार गार्डवॉल से टकराई, ISM के 5 छात्र-छात्राएं बाल-बाल बचे

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा