न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिश्वत कांड मामले में जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी. एसीबी को डायरी और जवाब दाखिल करना है. 8 जुलाई को बुढ़मू अंचल के राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. उनपर साड़म मौजा की 3.20 एकड़ जमीन का म्यूटेशन के एवज 4.50 लाख रुपए की मांग करने का आरोप है. एडवांस के तौर पर 90 हजार रुपए ले लिए गए थे. एसीबी का आरोप है कि सीओ के कहने पर राजस्व कर्मचारी और उनके भाई ने पैसे वसूले थे. ब्राम्बे निवासी सुबोध कुमार की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की थी. मामले में 9 जुलाई की देर रात तक पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ACB ने सीओ सच्चिदानंद कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
रिश्वत कांड: जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को होगी सुनवाई
रिश्वत कांड मामले में जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी.
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा