पुरानी रांची में ब्राउन शुगर कारोबार का खुलासा, दो युवक को भेजा गया जेल

By Ark Sahuliyar
पुरानी रांची में ब्राउन शुगर कारोबार का खुलासा, दो युवक को भेजा गया जेल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी रांची इलाके में पुलिस ने ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमसेर और भोला के रूप में हुई है. दोनों के पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है.

कोतवाली थाना प्रभारी सूरज कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से गुप्त सूचना मिल रही थी कि पुरानी रांची स्थित चिन्मय कारखाना के आसपास दोनों युवक ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार चला रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की. 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचकर दोनों को 9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से दोनों युवकों के पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं. पुलिस ने दोनो युवको जेल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- हीट वेव को लेकर श्रम विभाग और झारखण्ड चैम्बर के पदाधिकारियों की बैठक, आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा