गोलगप्पा खिला दो वरना जान दे दूंगी.. चतरा में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

By Mansi Kumari
गोलगप्पा खिला दो वरना जान दे दूंगी.. चतरा में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

न्यूज11 भारत 
चतरा/डेस्क:
चतरा जिले से एक बेहद अजीबोगरीब मामले सामने आया है, जहां महज गोलगप्पे के लिए एक पत्नी ने अपनी जान दे दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतका के पति का हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं.

यह मामला चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र स्थित विधायक मोहल्ले का हैं. मृतका की पहचान 20 वर्षीय नैयना प्रवीण के रूप में हुई हैं. जानकारी के अनुसार, नैयना की शादी करीब एक महीने पहले गुलजार नामक युवक से हुई थी. बताया जा रहा है कि बुधवार शाम पति-पत्नी के बीच गोलगप्पे खाने को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार विवाद के बाद नैयना काफी नाराज हो गई थी.

पति गुलजार ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह कमरे में चली गई. कुछ देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ. दरवाजा खोलने पर नैयना का शव कमरे में सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे लटका मिला. टना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं. थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मामले में मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि मायके पक्ष की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: रांची: PLFI उग्रवादी संगठन का सुप्रीमो अमृत होरो गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा