गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर बेला चौक के समीप रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां उड़ीसा के जामसोला की तरफ से बहरागोड़ा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया कार (DL4CAN 3091) आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से पीछे से बुरी तरह टकरा गई. इस भीषण टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक लक्षण दत्त जो उड़ीसा के कटक का निवासी बताया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और इस तरह एक बड़ा अनहोनी टल गई.
यह भी पढ़ें: चौपारण में सिंघरावा चौक पर लगा पौधा वितरण शिविर, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल