संत मरियम आवासीय विद्यालय

पलामू: मुंबई से पदक जीत कर लौटे संत मरियम के खिलाड़ियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित

मुंबई में आयोजित 24वीं जीत-कुंडो स्पोर्ट्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर लौटे विद्यालय के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

By Dipali Kumari
पलामू: मुंबई से पदक जीत कर लौटे संत मरियम के खिलाड़ियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 
संत मरियम आवासीय विद्यालय के प्रार्थना सभागार में मुंबई में आयोजित 24वीं जीत-कुंडो स्पोर्ट्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर लौटे विद्यालय के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों को विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने सम्मानित किया.

चेयरमैन अविनाश देव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.

चैंपियनशिप में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अक्ष राज ने स्वर्ण पदक, दुर्गेश्वरी चौधरी, सचिन कुमार गुप्ता एवं राजा कुमार ने रजत पदक, जबकि विवेक कुमार सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया. उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता ग्लोबल वर्ल्ड स्पोर्ट्स जीत-कुंडो-डू फेडरेशन के तत्वावधान में अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आजाद नगर, मुंबई में आयोजित की गई थी, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया. विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इसे भी पढ़ें: देर रात मेडिकल स्टोर में छापेमारी! अवैध गर्भपात का खुलासा, स्टोर किया गया सील

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा