विशेष थाना दिवस

चंदवा: विशेष थाना दिवस पर पहुंचे दर्जनों फरियादी, एसडीपीओ ने सुनी समस्याएं

दर्जनभर से अधिक मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन, जमीन विवाद के मामले रहे सबसे अधिक

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चंदवा: विशेष थाना दिवस पर पहुंचे दर्जनों फरियादी, एसडीपीओ ने सुनी समस्याएं

राहुल कुमार/ न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर संचालित विशेष थाना दिवस कार्यक्रम के तहत बुधवार को चंदवा थाना परिसर में साप्ताहिक थाना दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से दो दर्जन से अधिक फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. इनमें सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित थे.

शिविर में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह तथा अंचल निरीक्षक (सीआई) गोविंदा कुमार गुप्ता ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. इस दौरान दर्जनभर से अधिक मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया. एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि आम लोगों को छोटे-मोटे विवादों के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह विशेष थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से नए मामलों के त्वरित निष्पादन के साथ-साथ लंबित मामलों की भी समीक्षा की जाती है तथा संबंधित पक्षों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाता है. मौके पर चंदवा थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं फरियादी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले में SIR-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक और प्रेस ब्रीफिंग

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा