राजगंज में गूंजा राधा नाम संकीर्तन, वृंदावन से पहुंचे महाराज ने भक्तों को किया भावविभोर

By News11 Bharat
राजगंज में गूंजा राधा नाम संकीर्तन, वृंदावन से पहुंचे महाराज ने भक्तों को किया भावविभोर

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत
राजगंज/डेस्क:
गुरुवार 29 मई 2026 को राजगंज लाल बाजार स्थित हरिहर शिव मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण मूर्ति के समक्ष एक घंटे का भव्य राधा नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वृंदावन धाम से आये हित ललित वल्लभ महाराज एवं उनकी टीम ने संकीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

संकीर्तन के दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव में पूरी तरह लीन नजर आए. मंदिर परिसर राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने संकीर्तन का आनंद उठाया. कार्यक्रम के आयोजनकर्ता प्रमोद चौरसिया ने बताया कि इस संकीर्तन का मुख्य उद्देश्य आगामी 26 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक वृंदावन में “युवा समर्पण राजगंज” के माध्यम से आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ की जानकारी देना है. उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में 208 पोथियों का वाचन होगा, जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि राजगंज क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रद्धालु इस महायज्ञ से जुड़ें और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अपनी सहभागिता निभाएं, इसी उद्देश्य से इस संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

यह भी पढ़े: ब्रेकअप किया तो भरना पड़ सकता है जुर्माना! यहां अनोखा ट्रेंड बना चर्चा का विषय
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा