वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण प्रखंड की सभी जलसहियाओं के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील संदेश प्रसारित होने का मामला सामने आया है. घटना से जलसहियाओं में भारी आक्रोश है.
मामले को लेकर जलसहियाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चौपारण थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
जलसहियाओं का कहना है कि सरकारी कार्य के लिए बनाए गए ग्रुप में इस तरह के अश्लील संदेश भेजना बेहद आपत्तिजनक है. इससे उनकी छवि और सम्मान को ठेस पहुंची है.
आवेदन में दोषी की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है. चौपारण थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से मैसेज भेजने वाले का पता लगाया जाएगा.