न्यूज़11 भारत
लिट्टीपाड़ा/डेस्क: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के झेनागड़िया उत्क्रमित विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 95 एवं 96 तथा कमलघाटी पंचायत भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 75 का औचक निरीक्षण किया गया. वहीं, हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, हिरणपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 127 एवं 128 का भी निरीक्षण कर एसआईआर कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. के. रवि कुमार ने नो मैप वाले मतदाताओं के घर घर जाकर उनके दस्तावेजों को देखा एवं आवश्यक दस्तावेज की जानकारी दी.
यह भी पढ़ें- 26 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन स्थगित, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने सरकार को दिया 02 महीने का अल्टीमेटम