41 डिग्री की भीषण गर्मी में चिलगु कॉलोनी को राहत, हरे लाल महतो के प्रयास से लगेगा 200 KVA का नया ट्रांसफार्मर

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
41 डिग्री की भीषण गर्मी में चिलगु कॉलोनी को राहत, हरे लाल महतो के प्रयास से लगेगा 200 KVA का नया ट्रांसफार्मर

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: भीषण गर्मी, 41 डिग्री तापमान और उमस भरे मौसम के बीच पिछले एक सप्ताह से बिजली संकट झेल रहे चांडिल प्रखंड अंतर्गत चिलगु कॉलोनी के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं स्थानीय समाजसेवी हरे लाल महतो के प्रयास और सहयोग से क्षेत्र में 200 KVA क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले से लगा 100 KVA का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था. इसके बाद विभाग द्वारा पुनः 100 KVA का ही ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन अधिक लोड के कारण वह भी कुछ दिनों के भीतर खराब हो गया. लगातार ट्रांसफार्मर खराब रहने से पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी. भीषण गर्मी में सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय हो गई थी.

ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में 100 KVA क्षमता का ट्रांसफार्मर पर्याप्त नहीं था. लोगों ने विभाग से 200 KVA क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी.

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए हरे लाल महतो ने बिजली विभाग से लगातार संपर्क कर नया 200 KVA ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई. विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर तो उपलब्ध करा दिया गया, लेकिन उसे स्थापित करने के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा मौजूद नहीं था, जिससे नई परेशानी खड़ी हो गई.

ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर हरे लाल महतो ने फिर पहल करते हुए निजी खर्च से ट्रांसफार्मर के लिए पक्का चबूतरा निर्माण कार्य शुरू करवाया. अब ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है. लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही नियमित बिजली आपूर्ति बहाल होगी और उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: नारी नवाडीह में अकीदत और इल्म के साथ सम्पन्न हुआ मुजद्दिद-ए-अल्फ़सानी कॉन्फ्रेंस

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा