अवैध कोयला के खिलाफ अभियान

जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी के तहत सीआईएसएफ का अभियान जारी, 26 टन कोयला और दो मोटरसाइकिल जब्त

सीआईएसएफ ने जनता से की अपील अवैध गतिविधियों की जानकारी 9341528406 पर दें

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी के तहत सीआईएसएफ का अभियान जारी, 26 टन कोयला और दो मोटरसाइकिल जब्त

अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी के तहत सीआईएसएफ टीम ने बीसीसीएल के गोविंदपुर, कतरास और सिजुआ एरिया में छापेमारी कर कुल 26.2 टन कोयला एवं दो मोटरसाइकिल जब्त किया गया. केंद्र सरकार की अवैध कोयला कारोबार पर शुरू किया गया अभियान के तहत सीआईएसएफ की बीसीसीएल यूनिट की कार्रवाई लगातार जारी है. आज बीसीसीएल की क्यूआरटी ने गोविंदपुर एरिया तीन अंतर्गत बमबनडीहा बस्ती के समीप छह टन, कतरास एरिया चार के लकड़का 09 नंबर बस्ती समीप से 0.30 टन कोयला और दो मोटरसाइकिल तथा सिजुआ एरिया पांच अंतर्गत लोयाबाद में छापेमारी कर 19.90 टन कोयला जब्त किया गया.

आज के अभियान के दौरान कुल 26.20 टन कोयला और दो मोटरसाइकिल बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई. बीसीसीएल सीआईएसएफ बीसीसीएल इकाई द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु नियमित गश्त, ड्रोन सर्विलांस, क्विक रिस्पांस टीम की तैनाती अभियान लगातार जारी है. सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा कोयला चोरी, अवैध खनन व परिवहन पर नियंत्रण के उद्देश्य से भविष्य में निरंतर सख्ती जारी रहेगी. सीआईएसएफ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोयला क्षेत्र से संबंधित किसी भी तरह की अवैध खनन, कोयला चोरी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी 9341528406 पर सीआईएसएफ बीसीसीएल यूनिट को मैसेज करें ताकि अवैध कोयला के धंधे पर अंकुश लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: बैद्यनाथ धाम-बासुकीनाथ की सुरक्षा में तैनात होंगे 14 हजार से अधिक जवान, पुलिस मुख्यालय ने जारी की एडवाइजरी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा