न्यूज11 भारत
बाघमारा/डेस्क: कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ की कार्रवाई जारी है. सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला खदानों के तीन मुहानों की भराई कर दी है. खनन स्थल पर कोयले से भरी सैकड़ों बोरियां पड़ी थीं. सीआईएसएफ डीआईजी राजीव मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है. मामला रामकनाली ओपी अंतर्गत बीसीसीएल अस्पताल के समीप का है.
यह भी पढ़ें: विनीत तिवारी हत्याकांड मामले का खुलासा, पुलिस ने आरोपी प्रशांत तिवारी को झांसी से किया गिरफ्तार