अवैध कोयला तस्करी पर प्रहार

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदे दो वाहन जब्त

जवानों के रोकने पर दोनों वाहन चालक तेज गति से खलारी की ओर भागने लगे थे

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदे दो वाहन जब्त

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल एनके एवं पिपरवार ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला लदे एक ऑटो और एक मारुति वैन को जब्त किया है. मामले में एमएमडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, जामुन दोह (करकट्टा बस्ती के समीप) क्षेत्र में सीआईएसएफ की क्यूआरटी और आसूचना शाखा द्वारा विशेष एम्बुश लगाया गया था. सुबह करीब 6:30 बजे एक ऑटो (JH01DM-5943) और मारुति वैन (JH01D-4920) संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए. जवानों द्वारा रुकने का संकेत देने पर दोनों वाहन चालक तेज गति से खलारी की ओर भागने लगे, लेकिन सीआईएसएफ ने पीछा कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया. हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

उप कमांडेंट अजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंचे अतिरिक्त बल ने वाहनों की तलाशी ली, जिसमें अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा कोयला बरामद हुआ. दोनों वाहनों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए खलारी थाना को सौंप दिया गया है.

सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि अवैध कोयला खनन, चोरी और परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ की घेराबंदी से तस्करों में हड़कंप, ट्रैक्टर छोड़ बोरी फेंककर भागा चालक; 1.010 टन अवैध कोयला जब्त

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा