कार्रवाई

सीआईएसएफ की मुस्तैदी से सीएचपी रीजनल स्टोर में चोरी का प्रयास नाकाम, दो संदिग्ध गिरफ्तार

सूचना मिलते ही क्यू आरटी ने की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपियों को पिपरवार थाना के सुपुर्द

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
सीआईएसएफ की मुस्तैदी से सीएचपी रीजनल स्टोर में चोरी का प्रयास नाकाम, दो संदिग्ध गिरफ्तार

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीसीएल एनके एवं पिपरवार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क सीआईएसएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिपरवार सीएचपी स्थित रीजनल स्टोर में चोरी के प्रयास को विफल कर दिया. सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) मौके पर पहुंची और दो संदिग्धों को पकड़कर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए पिपरवार थाना के सुपुर्द कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त  को पिपरवार CHP के रीजनल स्टोर में दो व्यक्ति चोरी के उद्देश्य से परिसर में घुस गए थे. सबसे पहले इस संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सीसीएल सुरक्षा कर्मियों को हुई, जिन्होंने तत्काल इसकी सूचना सीआईएसएफ को दी. सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की QRT ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया.

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों की पहचान वीरेंद्र उराँव (पिता–रामी उराँव) एवं राजेश भुइयां (पिता–शिवा भुइयां), दोनों निवासी ग्राम राजधर, के रूप में हुई. पूछताछ के बाद दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पिपरवार थाना के हवाले कर दिया गया.

सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल एनके एवं पिपरवार के कमांडेंट अमित कुमार ने बताया कि जिस रीजनल स्टोर में चोरी का प्रयास हुआ, उसकी सुरक्षा व्यवस्था सीसीएल सुरक्षा के अधीन है और वहां सीआईएसएफ की नियमित तैनाती नहीं है. इसके बावजूद सूचना मिलते ही सीआईएसएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चोरी के प्रयास को विफल कर दिया.

उन्होंने कहा कि कोलफील्ड का विस्तृत एवं खुला क्षेत्र होने के कारण बाहरी व्यक्तियों द्वारा अनधिकृत प्रवेश की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं. ऐसे संदिग्धों की पहचान कर उन्हें ट्रेस करना और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना सीआईएसएफ की प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा