गुमशुदगी

विद्यालय से लापता हुआ कक्षा आठ का छात्र, बरवाडीह पुलिस और स्कूल प्रबंधन की लोगों से अपील

छात्र सुबह करीब 11 बजे विद्यालय से बिना किसी को बताए कहीं चला गया<br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
विद्यालय से लापता हुआ कक्षा आठ का छात्र, बरवाडीह पुलिस और स्कूल प्रबंधन की लोगों से अपील

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय, मंगरा से रविवार को कक्षा आठ का एक छात्र अचानक विद्यालय परिसर से बाहर निकल गया. छात्र की पहचान सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो अमडीहा का निवासी है.जानकारी के अनुसार, छात्र सुबह करीब 11 बजे विद्यालय से बिना किसी को बताए कहीं चला गया. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर विद्यालय प्रबंधन ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद मामले की सूचना बरवाडीह पुलिस को भी दी गई है.विद्यालय प्रबंधन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि सोनू कुमार सिंह कहीं भी दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल एकलव्य आवासीय विद्यालय, मंगरा अथवा बरवाडीह थाना पुलिस को सूचित करें, ताकि छात्र को सकुशल विद्यालय और परिजनों तक पहुंचाया जा सके.

यह भी पढ़ें: वीमेन एशियन हॉकी में भारतीय महिला हॉकी टीम में शानदार प्रदर्शन करने के बाद झारखंड की पांच खिलाड़ी रांची लौटीं

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा