8.86 एकड़ जमीन घोटाला

सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ेंगी मुश्किलें? 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आज अहम सुनवाई, सभी आरोपी कोर्ट में होंगे पेश

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज अहम सुनवाई होने वाली है.

By News11 Bharat
सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ेंगी मुश्किलें? 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आज अहम सुनवाई, सभी आरोपी कोर्ट में होंगे पेश

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी आरोपियों पर आज आरोप गठित किये जायेंगे. आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के लिए आज 23 जुलाई की तिथि निर्धारित की गयी है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने सभी आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने का सख्त निर्देश दिया है. 

बताते चलें इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़ागांई अंचल के तत्कालीन उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद , जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत कई जमीन कारोबारी आरोपी हैं. कथित जमीन फर्जीवाड़ा मामले को लेकर ईडी ने कई बार कार्रवाई की है. जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक विनोद सिंह समेत जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी भी हुई है, जिसमें कई अहम साक्ष्य मिले हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हुई थी गिरफ्तारी 

इस जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी गिरफ्तारी हुई थी. सीएम हेमंत सोरेन करीब 5 महीने बिरसा मुंडा जेल में थे. 31 जनवरी 2024 को उनको गिरफ्तार किया गया था और 28 जून 2024 को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह बिरसा मुंडा जेल से रिहा हुए थे.

ये हैं आरोपी 

ईडी ने मामले की जांच पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसके बाद आज सभी आरोपियों पर आरोप गठित होना है. मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तत्कालीन राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और, मोहम्मद इरसाद पर आरोप गठित होना है. 

इसे भी पढ़ें: रांची समेत कई जिलों में आज दिनभर झमाझम बारिश की संभावना,  मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा