नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

By : Ark Sahuliyar
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), रांची को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन, का आयोजन मुंबई में किया गया. उक्त सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया. इस सम्मेलन में महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उप मुख्यमंत्री-एकनाथ शिंदे एवं सुसुनेत्रा पवार भी उपस्थित थे. उक्त सम्मेलन के दूसरे दिन हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा राजभाषा संबंधी गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यालयों को पुरस्कृत किए गए. 

इसी क्रम में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय), रांची को अपने सदस्य कार्यालयों में राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु अंशुलि आर्या, सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति(केंद्रीय कार्यालय), रांची द्वारा अपने सदस्य कार्यालयों में राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन, हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा राजभाषा संबंधी गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय), रांची के अध्यक्ष एवं मुख्य आयकर आयुक्त, रांची राधे श्याम तथा समिति के सदस्य सचिव प्रसून कुमार ने यह सम्मान प्राप्त किया. 

नराकास रांची द्वारा राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन के क्षेत्र में निरंतर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है. समिति अपने सदस्य केंद्रीय कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने, राजभाषा नीति के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से लागू करने तथा कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाती है. समिति के माध्यम से हिंदी कार्यशालाओं, राजभाषा संबंधी कार्यक्रमों, हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा दिया जाता है.

समिति के अंतर्गत वर्तमान में 48 केंद्रीय सरकार के कार्यालय जुड़े हुए हैं. इन सदस्य कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए समय-समय पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा राजभाषा कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जाती है. इस प्रकार नराकास रांची विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए राजभाषा हिंदी के प्रयोग को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इसी निरंतर प्रयास और सक्रिय सहभागिता को ध्यान में रखते हुए नराकास रांची को छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ में सम्मानित किया गया.

यह सम्मान नराकास, रांची के सभी सदस्य कार्यालयों द्वारा राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन एवं संवर्धन की दिशा में किए जा रहे समेकित एवं निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यह उपलब्धि समिति से जुड़े सभी सदस्य कार्यालयों के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है. इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सभी सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्रधान, अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं. निश्चित रूप से, यह सम्मान समिति से जुड़े सभी सदस्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन तथा उसके अधिकाधिक प्रयोग की दिशा में और अधिक उत्साह, ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा. साथ ही, इससे राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे सामूहिक प्रयासों को नई गति एवं नई दिशा प्राप्त होगी.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उनके उत्तम स्वास्थ्य की कमाना 

 

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.