महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के घर निकला 18 साल पुराना जहरीला कोबरा, मचा हड़कंप 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में एक जहरीला कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया.

By : Ark Sahuliyar
महेंद्र सिंह धोनी के घर निकला 18 साल पुराना जहरीला कोबरा, मचा हड़कंप 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में एक जहरीला कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. तुरंत इसकी सूचना स्नैक रेस्क्यू टीम की को दी गई. जिसके बाद कड़ी टीम ने घंटों मेहनत कर सांप को रेस्क्यू कर लिया.सांप को रेस्क्यू करने के दौरान उसे हल्की चोट आई है. जिसका इलाज करने के बाद टीम जंगल में छोड़ेगी. टीम के मुताबिक सांप 18 साल पुराना है. और काफी जहरीला कोबरा है.

रेस्क्यू  करने पहुंचे नारायण प्रामाणिक ने बताया कि उन्हे फोन पर जानकारी दी गई की महेंद्र सिंह धोनी के दलादली स्तिथ फार्म हाउस पर एक सांप निकला है. सूचना के बाद वह अपनी टीम के साथ धोनी के घर के लिए निकले. जहां उनके घर पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि एक बड़ा सांप है. जिसे देखा गया है. तुरंत टीम ने उसकी तलाश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद टीम को सांप मिल गया. जिसके बाद उसे रेस्क्यू किया गया. बताया जा रहा है कि सांप को हल्की चोट आई है. जिसे रेस्क्यू करने के बाद टीम साथ ले गई और उपचार कर जंगल में छोड़ दिया.          
          
धोनी या उनके परिवार का कोई नहीं था मौजूद 
माही के घर में जिस समय सांप निकला वह या उनके परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. घर के कुछ कर्मचारी ही मौजूद थे. सांप पर नजर पड़ने के साथ ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. 6 फिट से ज्यादा लंबा सांप काफी जहरीला बातया जा रहा है. साथ ही वह 18 साल पुराना है.

सांप रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि अगर कही भी सांप निकले तो घबराए नहीं. वह तुरंत इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दे.सांप को सुरक्षित बचाया जा सकता है. साथ ही उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा सकता है. उन्होंने कहा कि कई बार लोग सांप को मार देते है जिसमें लोगों को भी खतरा होता है.

यह भी पढ़ें- 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा के आरोपी अभय कुमार तिवारी  और उमेश कुमार को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

 

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 90 हजार के जुर्माने के साथ सात पर प्राथमिकी दर्ज

विभाग ने कुल 90 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. सभी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने तालाब में कूदकर दी जान

चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने तालाब में कूदकर दी जान

गुरुचरण का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने उठाया यह खौफनाक कदम

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने फीता काटकर विधिवत किया उद्घाटन