न्यूज़11 भारत
एंटरटेनमेंट/डेस्क: टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हेली शाह और अर्जून बिजलानी अब OTT की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने जा रहे हैं. दोनों कलाकार नेटफलिक्स की नई कॉमेडी सीरीज 'Chumbak' में साथ नजर आने वाले हैं. लंबे समय से टीवी से दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे इन दोनों कलाकारों को एक अलग तरह के किरदार में देखना फैंस के लिए भी दिलचस्प है.
'Chumbak' में पति-पत्नि बने अर्जून और हेली
Netflix के मुताबिक, शो मे अर्जून बिजलानी और हेली शाह, Mickey और Twinkle Oberoi का किरदार निभा रहे हैं. दोनों स्क्रिन पर एक शादीशुदा कपल के रूप में नजर आएंगें. ऐसे में शो की कहानी में उनके रिश्ते, नोकझोक और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कॉमेडी मॉमेंट्स देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, OTT प्लेटफॉर्म पर टीवी कलाकारों का आना अब कोई नई बात नहीं है. लेकिन उन कलाकारों को एक अलग किरदार में देखना अलग बात है. जब जाने पहचाने चहरे कोई नई किरदार करते हैं, तो दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ जाती है.
कैसी है Arjun- Helly की जोड़ी?
'Chumbak' में Mickey और Twinkle के रूप में अर्जुन और हेली की जोड़ी कहानी में कॉमेडी का एक अहम हिस्सा है. दोनों के किरदारों के बीच पति-पत्नि वाली केमिस्ट्री, मजेदार तकरार और उनके हल्के-फुल्के पल देखने को मिलते है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीवी पर अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग बना चुके दोनों कलाकारों की यह नई OTT शो को दर्शकों से कितना प्यार मिलता है.
यह भी पढ़ें: Ed Sheeran के टूर में क्यों मचा बवाल? Macklemore के 'Free Palastine'बयान से शुरू हुआ विवाद