हुसैनाबाद बाजार में नाली की पटिया हटने से आवागमन बाधित, लोगों ने जल्द बहाली की मांग की

By News11 Bharat
हुसैनाबाद बाजार में नाली की पटिया हटने से आवागमन बाधित, लोगों ने जल्द बहाली की मांग की

विकास कुमार/न्यूज11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
पलामू जिला क़े हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार मदरसा मार्केट क़े सामने स्थित मीट-मुर्गा मार्केट होते हुए संगत मुहल्ला और कुर्मी टोला जपला जाने वाली सड़क पर पिछले एक सप्ताह से आवागमन प्रभावित है. जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत हुसैनाबाद द्वारा नाली सफाई के लिए सड़क किनारे लगी नाली की पटिया हटाई गई थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पटिया को दोबारा नाली पर नहीं रखा गया है. पटिया हटे रहने से स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

खासकर चिकन एवं अन्य सामान खरीदने आने वाले ग्राहक अपने वाहन मुख्य सड़क पर खड़ा कर बाजार के अंदर चले जाते है, जिससे प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है. बाजार से गुजरने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द नाली की पटिया लगाकर सड़क को पूर्ववत बहाल करने की मांग की है, ताकि दुकानदारों, मुहल्लावासियों और आम राहगीरों को राहत मिल सके.

यह भी पढ़े: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला, जेल में बंद 6 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा