इन्यूमरेशन फेज

29 जुलाई तक इन्यूमरेशन फेज के सभी कार्यों को पूरा करें: के. रवि कुमार

अन्य राज्य में एसआईआर के प्रक्रिया द्वारा निबंधित झारखण्ड के मतदाता इच्छानुसार फॉर्म-8 एवं घोषणा-पत्र  भरकर,  झारखण्ड के मतदाता सूची में स्थानांतरित हो सकते है

By Ark Sahuliyar
29 जुलाई तक इन्यूमरेशन फेज के सभी कार्यों को पूरा करें: के. रवि कुमार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की. बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य में चल रहे पुनरीक्षण अभियान के तहत 29 जुलाई तक 'इन्यूमरेशन फेज' के सभी कार्यों को हर हाल में पूरा कर लिया जाए. 

के. रवि कुमार ने कहा कि कुछ मतदाता झारखंड में निवास करते है, परंतु किसी कारण से अन्य राज्य जैसे बिहार एवं पश्चिम बंगाल के एसआईआर में वहां के मतदाता सूची में निबंधित हो गए हैं. ऐसे मतदाता यदि अपना नाम वर्तमान में झारखण्ड में चल रहे एसआईआर के क्रम में यहां के मतदाता सूची में स्थानांतरित करना चाहते हैं, तो वैसे मतदाता दावा-आपत्ति अवधि में  5 अगस्त के बाद, फॉर्म-8 एवं घोषणा-पत्र भरकर इच्छानुसार झारखण्ड की मतदाता सूची में अपना नाम स्थानांतरित कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से जुड़े यह आवश्यक है, इसके साथ-साथ मतदाता सूची की शुद्धता के लिए किसी भी मतदाता का नाम केवल एक विधानसभा क्षेत्र में एक बार ही अंकित हो इसकी डुप्लीकेसी नहीं हो इसे भी सुनिश्चित करना है जैसा जन प्रतिनिधित्व अधिनयम 1950 में प्रावधानित है.

समीक्षा के क्रम में के. रवि कुमार ने कहा कि इन्यूमरेशन फेज के अब केवल चार दिन शेष बचे हैं. राज्य के अधिकतर पात्र मतदाताओं ने फॉर्म भरकर जमा कर दिया है, लेकिन कुछ मतदाताओं के फॉर्म हस्ताक्षर न होने या अन्य विशेष कारणों से लंबित हैं. उन्होंने सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर और हस्ताक्षर करके तुरंत अपने बीएलओ के पास जमा कराएं, जिससे ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम शामिल किया जा सके. उन्होंने कहा कि प्रत्येक इन्यूमरेशन फॉर्म के ऊपर बीएलओ का नाम एवं मोबाइल नम्बर अंकित है आवश्यकतानुसार बीएलओ से संपर्क कर अपना इन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं. 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 1950 टोलफ्री अथवा ECINET के "बुक ए कॉल" माध्यम से मतदाताओं से आ रहे शिकायतों का त्वरित रूप से निष्पादन करें इसके साथ-साथ कॉल बैक कर यह सुनिश्चित भी करें कि उनके समस्या का समाधान हुआ है या नहीं. मतदाताओं के मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से सम्बंधित सभी शंकाओं एवं पृच्छा को ससमय निष्पादित करना सुनिश्चित करें. इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में  उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर और अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित ऑनलाइन माध्यम से राज्य ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता, राज्य के सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा हेल्प डेस्क मैनेजर भी उपस्थित.

यह भी पढ़ें- कोयला तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ की और बड़ी कार्रवाई, लगभग 75 मीट्रिक टन कोयला जप्त 

 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा