पलामू में स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेस ने जताई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री से की जांच की मांग

By Vaibhaw Vikram
पलामू में स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेस ने जताई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री से की जांच की मांग

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अभिषेक तिवारी ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखकर मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच (MMCH) एवं सदर अस्पताल की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच कराने तथा औचक निरीक्षण कराने की मांग की है. अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि अस्पताल में बिजली, पेयजल, शौचालयों की साफ-सफाई, मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं समुचित प्रबंधन की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. अस्पताल अधीक्षक की उदासीनता के कारण मरीजों और उनके परिजनों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है.

अभिषेक तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि एमएमसीएच एवं सदर अस्पताल का शीघ्र औचक निरीक्षण कराया जाए तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति सहित मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि जनहित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस मामले में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है, ताकि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.

यह भी पढ़ें: अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन की बैठक में बड़ा फैसला, वोटिंग से होगा मोहर्रम जनरल का चुनाव

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा