न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस की बैठक समाप्त हो गई है. केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री विक्रमार्क भट्टी मल्लू ने केंद्रीय नेतृत्व के संदेश से हेमंत सोरेन को रूबरू करवाया. बैठक में कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर अपनी दावेदारी पेश की. बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि हमने अपने आलाकमान की बातों से मुख्यमंत्री को रूबरू करवाया है. हम एक सीट पर लड़ना चाहते हैं. इंडिया गठबंधन दोनों सीट पर जीत कर BJP को एकजुटता का संदेश दें. के राजू ने कहा कि दो घंटे तक काफी सार्थक बातचीत हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक से दो दिनों में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएगी. तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री विक्रमार्क भट्टी मल्लू ने कहा कि मैंने नेतृत्व की बात को सीएम के सामने रखा है. अच्छी बातचीत हुई है. हमरा लक्ष्य गठबंधन को मजबूत करना है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस की बैठक समाप्त, राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर अपनी दावेदारी पेश की
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा