28 दिन में सुनवाई

हत्या के मामले में कोर्ट ने 28 दिनों के भीतर की सुनवाई पूरी, ट्रायल फेस कर रहा आरोपी कार्तिक उर्फ बादल दास बरी 

हत्या के एक मामले में 28 दिनों के भीतर सुनवाई पूरी करते हुए कोर्ट ने फैसला सुनाया है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने ट्रायल फेस कर रहे आरोपी कार्तिक उर्फ बादल दास को बरी किया.

By Ark Sahuliyar
हत्या के मामले में कोर्ट ने 28 दिनों के भीतर की सुनवाई पूरी, ट्रायल फेस कर रहा आरोपी कार्तिक उर्फ बादल दास बरी 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
हत्या के एक मामले में 28 दिनों के भीतर सुनवाई पूरी करते हुए कोर्ट ने फैसला सुनाया है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने ट्रायल फेस कर रहे आरोपी कार्तिक उर्फ बादल दास को बरी किया. मामला जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 132/2021 से जुड़ा था. जिसमें सूरज मुंडा की मौत के बाद कार्तिक पर हत्या का आरोप लगाया गया था. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रितांशु कुमार सिंह ने पैरवी की, जिन्होंने केवल तीन तिथियों में अभियोजन पक्ष के छह गवाहों का प्रतिपरीक्षण कर जांच और साक्ष्यों की कई गंभीर खामियों को अदालत के समक्ष उजागर किया. बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि अभियोजन आरोपी के खिलाफ आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा. 

बताया कि घटना के पांच साल बाद आरोपी बादल दास को बीते 18 फरवरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल में रहते हुए आरोपी पर 22 मई को आरोप तय किया गया और सुनवाई पूरी करते हुए 20 जून को बरी किया गया. अभियोजन के अनुसार 29 मार्च 2021 को सूरज मुंडा और आरोपी के बीच विवाद हुआ था, जिसके दौरान सिर पर चोट लगने से वह घायल हो गया. इलाज के बाद घर लौटने पर उसकी तबीयत फिर बिगड़ी और 5 अप्रैल 2021 को उसकी मौत हो गई. कोर्ट ने पाया कि जांच में कई गंभीर कमियां रहीं. न तो आरोपी की पहचान परेड कराई गई और न ही उपचार से जुड़े चिकित्सकीय दस्तावेज या डॉक्टर का बयान रिकॉर्ड किया गया. ऐसे में अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल रहा.

यह भी पढ़ें- नाबालिग को गर्म पानी से झुलसाने के मामले में तीन आरोपियों को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा