नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी सोएब अंसारी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया नोटिस 

By News11 Bharat
नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी सोएब अंसारी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया नोटिस 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपी सोएब अंसारी के खिलाफ कोर्ट ने नोटिस जारी किया हैं. कोर्ट ने आरोपी को 15 जून को उपस्थित होने का निर्देश दिया. इस मामले में पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने नोटिस जारी किया. 

कोर्ट में दायर शिकायत के अनुसार, पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा हैं. आरोप है कि सोएब अंसारी ने पहले उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर 20 अगस्त 2025 को एक होटल में बुलाया, जहां पीड़िता के इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. 

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी और अन्य लोगों ने पैसों की मांग की और धमकी दी. पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर 17 अप्रैल को कोर्ट केस दायर किया गया. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पीड़िता, शिकायतकर्ता और एक अन्य गवाह का बयान दर्ज किया. कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला बनता हुआ पाया, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ स्पीड पोस्ट से नोटिस जारी करने का आदेश दिया.

यह भी पढ़े: Breaking News: 6 जून को झारखंड आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन! 
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा