IED विस्फोट

लांजी जंगल में हुए IED विस्फोट मामले में आरोपी मेरिना सिरका को जमानत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में हुए आईईडी विस्फोट मामले में आरोपी मेरिना सिरका को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

By Ark Sahuliyar
लांजी जंगल में हुए IED विस्फोट मामले में आरोपी मेरिना सिरका को जमानत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में हुए आईईडी विस्फोट मामले में आरोपी मेरिना सिरका को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. एनआईए की विशेष ने जमानत याचिका खारिज कर दी. आईईडी विस्फोट का मामला साल 2021 का है. कोर्ट ने कहा कि मामले की गंभीरता, आरोपित की भूमिका और यूएपीए की धारा 43डी(5) के तहत लगाए गए वैधानिक प्रतिबंधों को देखते हुए उसे जमानत देने का आधार नहीं बनता. मेरिना सिर्का 18 मई 2023 से न्यायिक हिरासत में है. आरोपी पर प्रतिबंधित माओवादी संगठन भाकपा की साजिश का हिस्सा बनने और 4 मार्च 2021 को लांजी जंगल में सुरक्षा बलों पर आईईडी विस्फोट कराने का आरोप है. हमले में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हुए थे और कई अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे.

यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय के अस्थायी लेक्चरर को हाईकोर्ट से राहत, नियमितीकरण को लेकर दायर याचिका पर हुई सुनवाई 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा