विकास लोहरा को बेल देने से कोर्ट का इनकार

हत्या मामले में आरोपी विकास लोहरा को बेल देने से कोर्ट का इनकार,  जमानत याचिका खारिज 

चान्हो के बेजांग गांव में युवक की हुई हत्या मामले में आरोपी विकास लोहरा को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

By Ark Sahuliyar
हत्या मामले में आरोपी विकास लोहरा को बेल देने से कोर्ट का इनकार,  जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
चान्हो/डेस्क:
चान्हो के बेजांग गांव में युवक की हुई हत्या मामले में आरोपी विकास लोहरा को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. पुलिस के समक्ष आरोपी की स्वीकारोक्ति के अनुसार  मृतक बालवीर खेवार और आरोपी विकास लोहरा के बीच एक महिला मजदूर को लेकर विवाद हुआ था. उसी दौरान विकास ने लोहे की रड से मारकर बालवीर की हत्या कर दी थी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को कुआं में फेंक दिया था. 19 जून को पुलिस ने बेजांग गांव में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय के पीछे स्थित कुंआ से शव बरामद की थी. जिसको लेकर मृतक के भाई ने चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर आरोपी तक पहुंची और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मृतक मूल रूप से गुमला जिला का रहने वाला था.

यह भी पढ़ें- संगठित अपराध के आरोप में जेल में बंद दो आरोपी  मो. शाकिब  और मो. अली को मिली राहत, साक्ष्य के अभाव में हुए बरी 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा