आत्महत्या के लिए उकसाने

नर्सिंग छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी तेजस को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

नर्सिंग छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी तेजस उर्फ तेजस ठाकुर को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त देवाशीष महापात्रा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

By Ark Sahuliyar
नर्सिंग छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी तेजस को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
नर्सिंग छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी तेजस उर्फ तेजस ठाकुर को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त देवाशीष महापात्रा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. आरोपी तेजस 22 जून 2026 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है. मामला नगड़ी थाना केस संख्या 19/2026 से संबंधित है. प्राथमिकी के अनुसार, 28 जनवरी 2025 को रिया  कुमारी अपनी नर्सिंग की परीक्षा देने के लिए रोस्पा टावर गई हुई थी. शाम करीब 4:00 बजे पुलिस द्वारा परिजनों को धुर्वा डैम पहुंचने की सूचना दी गई, जहां जाने पर रिया का शव डैम में तैरता हुआ मिला. 

मृतिका के मोबाइल फोन में उपलब्ध एक वीडियो और अन्य माध्यमों से परिजनों को जानकारी मिली कि तेजस नामक युवक द्वारा छात्रा का यौन उत्पीड़न किया जा रहा था. जिससे तंग आकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाई. कोर्ट ने केस डायरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का अवलोकन किया. जांच में पाया गया कि छात्रा की मौत पानी में डूबने से हुई थी. केस डायरी के गवाहों के बयानों और मोबाइल वीडियो में छात्रा स्पष्ट रूप से तेजस का नाम ले रही थी और उसे ही अपनी आत्महत्या का कारण बता रही थी. इसके अलावा CDR से सिद्ध हुआ कि आरोपी और मृतका एक-दूसरे को जानते थे और लगातार संपर्क में थे. मामले की गंभीरता और अभी अनुसंधान जारी रहने के चलते कोर्ट ने आरोपी तेजस ठाकुर को जमानत पर रिहा करने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस : रघुवर दास
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा