महेश सुरीन हत्याकांड

महेश सुरीन हत्याकांड मामले में 25 जून को आएगा कोर्ट का फैसला

छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में लालपुर के नगड़ा टोली निवासी महेश सुरीन की हत्या हुई थी. इस मामले में 25 जून को कोर्ट का फैसला आएगा.

By Ark Sahuliyar
महेश सुरीन हत्याकांड मामले में 25 जून को आएगा कोर्ट का फैसला

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में लालपुर के नगड़ा टोली निवासी महेश सुरीन की हत्या हुई थी. इस मामले में 25 जून को कोर्ट का फैसला आएगा. मामले में अतुल मुंडा ने ट्रायल फेस किया है. अपर न्याययुक्त ओंकारनाथ चौधरी की कोर्ट में बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. प्राथमिकी के अनुसार 14 फरवरी 2022 की शाम 7 बजे लड़की से छेड़खानी को लेकर अतुल मुंडा ने मारपीट की थी. 

इसको लेकर 15 फरवरी की शाम 7.30 बजे महेश मुंडा, अंकित मुंडा और नवीन मुंडा बातचीत कर सुलह करने के लिए अतुल मुंडा के घर गए थे. उस वक्त अतुल अपने घर के दूसरे तल्ले पर सोया था. उसे तीनों छत से उतारकर नीचे ला रहे थे. तभी अतुल मुंडा ने हथौड़ा से महेश सुरीन के सिर पर मार दिया, जिससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में महेश को रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले को लेकर मृतक के भाई राजेश सुरीन ने लालपुर थाना में कांड संख्या 25/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

यह भी पढ़ें- उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में आरोपी भाइयों ने रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से मांगा समय

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा