'Credit politics'

JPSC-JSSC आंदोलन पर 'क्रेडिट पॉलिटिक्स'! जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्र गुटों के बीच विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अब 'क्रेडिट पॉलिटिक्स' भी शुरू हो गई है.

By Ark Sahuliyar
JPSC-JSSC आंदोलन पर 'क्रेडिट पॉलिटिक्स'! जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्र गुटों के बीच विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अब 'क्रेडिट पॉलिटिक्स' भी शुरू हो गई है. आंदोलन का नेतृत्व और श्रेय लेने को लेकर अलग-अलग छात्र गुट आमने-सामने आ गए. आंदोलन स्थल पर देवेंद्र महतो गुट और दूसरे छात्र गुट के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई.

मौके पर मौजूद छात्रों ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया. हालांकि इस घटना ने आंदोलन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. छात्रों का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य JPSC और JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग है, लेकिन आंदोलन के भीतर बढ़ती गुटबाजी से आंदोलन की दिशा प्रभावित हो सकती है. फिलहाल आंदोलन जारी है और बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह स्टेडियम में अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- घूस लेने के आरोपी सहायक अभियंता वरुण कुमार रंजन की बढ़ी मुश्किलें, ACB कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा