भूमि अधिग्रहण

बोकारो के कनारी गांव भूमि अधिग्रहण मामले में हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, बिना मुआवजा जमीन उपयोग का आरोप

दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

By Ark Sahuliyar
बोकारो के कनारी गांव भूमि अधिग्रहण मामले में हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, बिना मुआवजा जमीन उपयोग का आरोप

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
बोकारो के कनारी गांव भूमि अधिग्रहण मामले में झारखंड हाई कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. मामले में चार याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन का उपयोग वर्षों से किया जा रहा है, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट भी अदालत के समक्ष रखी गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए. कोर्ट में सुनवाई के दौरान बोकारो स्टील लिमिटेड और राज्य सरकार के रुख में विरोधाभास भी देखने को मिला. बीएसएल ने स्वीकार किया कि कई लोगों को मुआवजा नहीं मिला, जबकि राज्य सरकार ने पहले जिस 'पंजी-2' में जमीन की एंट्री को माना था, बाद में उसी रिकॉर्ड के उपलब्ध नहीं होने की दलील दी. 

अधिवक्ता संजीव ठाकुर ने बताया कि कनारी गांव में वर्ष 1956 से 1981 के बीच अलग-अलग चरणों में करीब 2700 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था. लगभग 560 एकड़ जमीन अधिग्रहित नहीं किया गया था लेकिन अब उसे भी अधिग्रहित करने का प्रयास किया जा रहा है. याचिकाकर्ताओं की मांग है कि उनकी जमीन का उपयोग करने के बदले उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. मामले में शिला देवी, पागल साव, फुलिया देवी और सम्फुरण राजहंस की ओर से याचिका दाखिल की गई है. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता संजीव ठाकुर, जगत कुमार सोनी, रवि कुमार पांडेय और शिवम कुमार झा ने पक्ष रखा.

यह भी पढ़ें- हजारीबाग लैंड स्कैम से जुड़े मामले में दाखिल जनहित पर आया झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, याचिका खारिज 
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा