समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नियमित टीकाकरण के तहत पूर्ण टीकाकरण का कवरेज 94 प्रतिशत दर्ज किया गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जुलाई 2026 तक जिले में संस्थागत प्रसव का प्रदर्शन 95 प्रतिशत रहा. नियमित टीकाकरण के तहत पूर्ण टीकाकरण का कवरेज 94 प्रतिशत दर्ज किया गया. वहीं गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीकरण में भी जिले की उपलब्धि लक्ष्य के मुकाबले बेहतर रही.

बैठक में कुपोषित बच्चों के उपचार, आरबीएसके के तहत बच्चों की स्क्रीनिंग, टीबी जांच एवं उपचार, मलेरिया नियंत्रण तथा शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गई. जुलाई में जिले में टीबी के लिए 6,999 लोगों की जांच की गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 108 प्रतिशत है. वहीं आरबीएसके के तहत 32,801 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई.

इसके अलावा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले में हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री तथा हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री में 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है. जिले में 47 आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस से प्रमाणित हैं.

उपायुक्त श्री शेखावत ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शेष लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.इस अवसर पर एमएमसीएच सुपरीटेंडेंट, सिविल सर्जन आदि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय परिसर में 77वें वन महोत्सव का शुभारंभ, अतिथियों ने किया पौधरोपण

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा