धनबाद DC का एक्शन, सीओ को किया शो-कॉज... अंचल के लिपिक एवं कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश

By Ark Sahuliyar
धनबाद DC का एक्शन, सीओ को किया शो-कॉज... अंचल के लिपिक एवं कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश

न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क:
धनबाद DC आदित्य रंजन ने सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में सदर अंचल, पुटकी अंचल एवं धनबाद अंचल में राज्य सरकार द्वारा चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजना पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की. इसके साथ ही धनबाद सदर के नवाडीह, दामोदरपुर, धोखरा, सियालगुदरी, गोपीनाथडीह, पांडरकनाली एवं पेटिया पंचायत में विभिन्न योजनाओं की जांच के लिए औचक निरिक्षण किया गया. टीम ने अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जन वितरण प्रणाली, मनरेगा, आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर व अन्य योजनाओं का औचक निरीक्षण कर DC आदित्य रंजन को अपनी रिपोर्ट सौंपी गयी.

धनबाद अंचल के लिपिक एवं सभी कर्मियों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने का निर्देश 
रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने धोखरा, अरलगड़िया एवं दुबराजडीह के कनीय अभियंता सियालगुदड़ी के पंचायत सचिव और दुबराजडीह के सहायक अभियंता के काम में असंतोष जताया और साथ ही स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया. वहीँ, धनबाद अंचल की समीक्षा के दौरान कार्य में असंतोष पाए जाने पर धनबाद अंचल के लिपिक एवं सभी कर्मियों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने का निर्देश दिया गया. DC ने धनबाद अंचल में सरकारी जमीन के अतिक्रमण को लेकर भी समीक्षा की. उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. 

धनबाद अंचल अधिकारी को शो-कोज
समीक्षा के क्रम में DC ने धनबाद अंचल अधिकारी को शो-कोज किया. DC ने कड़ी फटकार लगाते हुए सीओ को शो-कॉज करने के निर्देश दिया. साथ में अंचल अधिकारी को एसएनएमएमसीएच के आसपास से अतिक्रमण हटाने तथा जेसी मल्लिक स्थित मल्लिक तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का भी निर्देश दिया. समीक्षा बैठक के दौरान DC ने सभी अंचल अधिकारियों को लैंड बैंक बनाने का निर्देश दिया. पेयजलापूर्ति, भूमि हस्तांतरण, जल जीवन मिशन, मनरेगा, आवास निर्माण सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा भी बैठक के दौरान की गयी.

यह भी पढ़ें- परिसीमन पर राजनीति से सामाजिक सौहार्द को खतरा, झारखंडवासियों से एकजुट रहने की अपील

 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा