न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला जोरापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी दो नंबर इलाके का है, जहां अगले सुबह एक युवक को गोली मार दी गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
बताया जा रहा है कि घायल युवक सुबह अपनी पत्नी के साथ घर की गली में टहलने निकला था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उसपर फायरिंग कर दी. गोली लगने के बा द्युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा जामाडोबा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी हैं.
घटना को लेकर गुड्डू सिंह, हर्ष सिंह, प्रेम सिंह और विकास सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इलाके में रोपवे के स्क्रैप कटिंग को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे घटना की वजह माना जा रहा हैं.