RIMS में शुरू हुई डिजिटल भुगतान सुविधा, मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत

बिलिंग काउंटरों पर लगाई गईं पीओएस मशीनें, अब ऑनलाइन होगा आसान भुगतान

By Ark Sahuliyar
RIMS में शुरू हुई डिजिटल भुगतान सुविधा, मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
RIMS में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल भुगतान व्यवस्था की शुरुआत कर दी गई है. रिम्स प्रशासन ने अस्पताल के बिलिंग काउंटरों पर फिलहाल चार पीओएस मशीनें स्थापित की हैं, जिससे भुगतान प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान और तेज हो जाएगी. अब मरीज और उनके परिजन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे. इससे नकद लेनदेन पर निर्भरता कम होगी और अस्पताल में बिल भुगतान के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी.

सभी बिलिंग काउंटरों पर लगेंगी पीओएस मशीनें
रिम्स प्रबंधन आने वाले दिनों में अस्पताल के सभी बिलिंग काउंटरों पर पीओएस मशीनें लगाने की तैयारी कर रहा है. इसके जरिए भुगतान व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक और अधिक सुविधाजनक बनाने की योजना है. प्रबंधन का मानना है कि डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अस्पताल की सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें- ‘बहू को पैसा निकालने की मशीन न समझें’, दहेज उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त संदेश

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा