बोकारो थर्मल में रोजगार की मांग पर विस्थापितों का धरना, चक्का जाम आंदोलन स्थगित

By Vaibhaw Vikram
बोकारो थर्मल में रोजगार की मांग पर विस्थापितों का धरना, चक्का जाम आंदोलन स्थगित

राजेश कुमार न्यूज 11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
रोजगार की मांग को ले विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के बैनर तले विस्थापितों ने सोमवार को बोकारो थर्मल प्लांट  गेट समक्ष धरना प्रदर्शन किया. वही दो जून से घोषित प्लांट गेट चक्का जाम आंदोलन वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर के साथ हुए समझौता वार्ता के बाद स्थगित कर दिया. 

धरना के दौरान नो सुत्री मांग पत्र डीवीसी प्रबंधन को सौंपा गया था. जिसमें मुख्य रूप से बोकारो थर्मल में एक नये प्लांट का निर्माण किया जाएगा, विस्थापित परिवारों की एक पैनल सूची बनाई जाए., 85 विस्थापितो को वार्षिक रख रखाव में रोजगार अविलंब दिया जाए. पूर्नवास रैयतों को जमीन का मालिकाना हक शीध्र दिया जाए. सभी गांवों में पानी,विजली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूल भूत सुविधा दिया जाए. बोकारो थर्मल में रैयतों के अधिग्रहित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर नया प्लांट लगाया जय. आदि मांगे शामिल थे. धरना प्रदर्शन के बाद 2 जून से डी वी सी का चक्का जाम आंदोलन करने का कार्यक्रम निर्धारित था. 

परन्तु प्रशासनिक भवन में वरीय महाप्रबंधक कार्यलय में विस्थापित प्रतिनिधियों के बीच देर शाम समझौता वार्ता में  डीवीसी प्रबंधन सभी मांगों पर सहमति दिया और प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया कि आने वाले दस दिनों के अंदर कुछ बेरोजगारों का गेट पास बनेगा वहीं पैनल सूची बनाने कि प्रक्रिया चल रही है बहुत जल्द बनेगा. पूर्नवास रैयतों को जमीन का मालिकाना हक मिले इसके लिए पहल हो रही है. वार्ता में डीवीसी प्रबंधन की ओर से वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर, वरीय प्रबंधक एचआर पार्थोसारथी मुखर्जी, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार,

विस्थापित प्रतिनिधियो कि और से करीम अंसारी, बालेश्वर यादव, वाजीद हुसैन,तयब अंसारी,जोधन नायक, सुरेंद्र घासी,छत्रधारी गोप, मिथलेश रजवार आदि उपस्थित थे. वार्ता के  बाद आगामी 2 जून 2026 से होने वाले चक्का जाम आंदोलन को स्थगित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: राउरकेला में मजदूर की मौत, कबरा कला गांव में शोक

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा