विशेष गहन पुनरीक्षण

दो मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ-बीएलए-2 बैठक में शामिल हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध व त्रुटिरहित ढंग से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूर्ण करने का निर्देश

By Pramod Kumar
दो मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ-बीएलए-2 बैठक में शामिल हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पोखराहा खुर्द एवं राजकीय मध्य विद्यालय, रजवाडीह स्थित मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी एवं अंतिम बैठक में भाग लिया.

इस दौरान उपायुक्त  शेखावत ने बीएलओ एवं बीएलए-2 से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा मतदान केंद्रवार गणना प्रपत्रों के संकलन, डिजिटाइजेशन एवं एएसडीडीएफ (ASDDF) सूची के सत्यापन की समीक्षा की. उन्होंने डुप्लीकेट प्रविष्टि, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं से संबंधित मामलों का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने में बीएलओ एवं बीएलए-2 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान मतदान केंद्रवार प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए गए तथा सभी संबंधित पक्षों से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी.इस अवसर पर डाल्टनगंज विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गांडेय में क्षतिग्रस्त पुलिया का अधिकारियों ने किया निरीक्षण. स्थायी निर्माण के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार कर करने की कही बात

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा