सोशल मीडिया

डीएसपी किशोर रजक ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कहा-  मृत्यु स्वीकार है - लेकिन जमीर का सौदा नहीं

डीएसपी की सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चाओं का दौर

By Ark Sahuliyar
डीएसपी किशोर रजक ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कहा-  मृत्यु स्वीकार है - लेकिन जमीर का सौदा नहीं

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की सोशल मीडिया पोस्ट ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है. डीएसपी किशोर रजक द्वारा की गई एक भावनात्मक और तीखी टिप्पणी के बाद पुलिस महकमे में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डीएसपी रजक ने लिखा कि वह किसी भी प्रकार की प्रताड़ना सह सकते हैं, लेकिन पैसों के लालच में कभी अपने जमीर से समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सत्य और न्याय की रक्षा के लिए वे हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे.

पोस्ट में झारखंड की अस्मिता का भी किया जिक्र
डीएसपी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "सौगंध है मां और माटी की! हर प्रताड़ना सह लूंगा, मृत्यु पसंद करूंगा लेकिन कभी पैसों के लालच में अपना जमीर नहीं बेचूंगा. सत्य और न्याय की हर हाल में रक्षा करूंगा. कुछ बेईमानों ने आज झारखंड की अस्मिता को मिट्टी में मिला दिया है." पोस्ट सार्वजनिक होते ही विभागीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. हालांकि, डीएसपी की इस टिप्पणी के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. गौरतलब है कि डीएसपी किशोर रजक समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते रहे हैं. उनकी कई पोस्ट पहले भी चर्चा का विषय बन चुकी हैं. इस बार की पोस्ट ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

यह भी पढ़ें- अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई नाराजगी, सिविल सर्जनों को दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा