DSPMU में स्नातक नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 16 जून तक कर सकेंगे अप्लाई

By Vaibhaw Vikram
DSPMU में स्नातक नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 16 जून तक कर सकेंगे अप्लाई

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के विभिन्न पारंपरिक और व्यवसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि पूर्व में 28 मई से दिनांक 13 जून यानि आज तक निर्धारित की गई थी. इसे  कुलपति डॉ राजीव मनोहर के निर्देशानुसार 16 जून तक विस्तारित कर दिया गया है. विश्वविद्यालय में इससे संबंधित अधिसूचना आज जारी कर दी गई है. इस संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि यह काफी हर्ष और गौरव का विषय है कि पूर्व में आवेदन की  निर्धारित तिथि के अंदर विश्वविद्यालय के पारंपरिक और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए काफी बड़े तादाद में विश्वविद्यालय को आवेदन पत्र प्राप्त हुए है . लेकिन इसके बावजूद बड़ी  संख्या में आवेदन न कर पानेवाले विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से  नामांकन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि को विस्तारित करने का आग्रह किया था.  

विद्यार्थियों की मांगों और हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पर निर्णय लेते हुए  स्नातक में आवेदन की तिथि को 13 जून की अंतिम तिथि  से  बढ़ाकर 16 जून तक  विस्तारित कर दिया है. कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने इस संबंध में कहा कि विशेष तौर पर व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में आवेदन की तिथि बढ़ जाने से कई पाठ्यक्रमों में सीधे नामांकन की प्रक्रिया में आसानी होती है. 

उन्होंने कहा कि  आवेदन की तिथि तीन दिनों तक ही बढ़ाई गई है. कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि सिर्फ एक पखवाड़े के निर्धारित तिथि के अंतराल पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए लगभग 10 हजार आवेदन पत्र प्राप्त हुए है जो कि विश्वविद्यालय के कुल स्नातक विषयों की सीटों के अनुपात में कई गुना अधिक है. उन्होंने कहा कि  यह एक बढ़िया पहलू है कि अतीत से ही यह संस्थान पारंपरिक पाठ्यक्रमों के लिए एक श्रेष्ठ संस्थानों में आता था, विश्वविद्यालय के स्वरूप में आने के बाद व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के प्रति भी विद्यार्थियों का रुझान काफी अधिक हुआ है. 

इसकी पुष्टि इस बात से कि जा सकती है कि  जहाँ एक ओर विभिन्न संकायों के पारंपरिक विषयों यथा, हिंदी, अंग्रेजी,  राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास,  अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जूलोजी, गणित, बॉटनी के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बरकरार है,  तो वहीं दूसरी ओर व्यवसायिक पाठ्यक्रमों यथा, वाणिज्य, एमबीए, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बीबीए, जैसे अन्य पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों द्वारा आवेदन करने की संख्या गत वर्षों में काफी इजाफा दृष्टिगत हो रहा है. यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी.

यह भी पढ़ें: धुर्वा में पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, पहचान होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा