न्यूज11 भारत
चांडिल/डेस्क: झारखंड में लगातार जोरदार बारिश हो रही है. इसका असर नदियों के जलस्तर में दिखने लगा है. बीती रात हुई लगातार वारिश होने के कारण स्वर्णरेखा नदी में भी उफान आ गया है. नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों में उत्सुकता भी बढ़ गयी और नदी का पानी देखने लोग उमड़ पड़े. जलस्तर बढ़ने से मछुवारे भी खुश हैं और वह जाल लेकर नदी में मछली पकड़ने भी घुस गये है.
यह भी पढ़ें: चाईबासा के रिहायशी इलाके में एक जंगली बंदर ने मचाया उत्पात, होटल में मचा हड़कंप