आदिवासियों को 'बनवासी' कहने के विरोध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

By News11 Bharat
आदिवासियों को 'बनवासी' कहने के विरोध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

न्यूज़11 भारत
राजगंज/डेस्क:
बुधवार को आदिवासी सोनत संथाल समाज के द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ राजगंज में विरोध प्रदर्शन किया गया. समाज के लोगों ने राजगंज लालबाजार से पुतला जुलूस निकालते हुए राजगंज चौक पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया और केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला दहन किया.

पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व अनिल टुडू एवं रतीलाल टुडू ने किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए गृह मंत्री के बयान का विरोध जताया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल टुडू ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सभा के दौरान आदिवासी समाज को “बनवासी” कहा, जबकि आदिवासी मूल निवासी है. उन्होंने कहा कि सोनत संथाल समाज इसका कड़ा विरोध करता है. साथ ही कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग पहचान, संस्कृति और परंपरा है, जिसे किसी भी रूप में गलत तरीके से प्रस्तुत करना उचित नहीं है. पुतला दहन कार्यक्रम में बिरजू सोरेन समेत आदिवासी सोनत संथाल समाज के कई लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़े: रांची: PLFI उग्रवादी संगठन का सुप्रीमो अमृत होरो गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा