चंदवा में अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा, अमन-चैन और तरक्की की मांगी दुआ

By News11 Bharat
चंदवा में अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा, अमन-चैन और तरक्की की मांगी दुआ

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत
चंदवा/डेस्क:
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को चंदवा प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों और कस्बों में हर्षोल्लास एवं अकीदत के साथ मनाया गया. सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. नमाज के दौरान देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई.

चंदवा जामा मस्जिद, मेन रोड चंदवा, बेलवाही, कामता, कुजरी, शुक्रबजार, चकला, बोदा, हुचलु, ब्राह्मणी और माल्हन समेत कई स्थानों पर लोगों ने भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में नमाज अदा की. पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
ईद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव एवं चंदवा पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार के निर्देश पर मस्जिदों और ईदगाहों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कई स्थानों पर पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहे.

बेलवाही (कामता) मस्जिद में तैनात मजिस्ट्रेट चंदन कुमार, एएसआई बिनोद राम, नंदकिशोर सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दी. वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से गले मिलकर उन्हें बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया. कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने भी क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

यह भी पढ़े: आदिवासियों को 'बनवासी' कहने के विरोध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा