हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत के साथ मना ईद-उल-अजहा का त्योहार

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने गले मिल कर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी

By Pramod Kumar
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत के साथ मना ईद-उल-अजहा का त्योहार

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत व उल्लास के माहौल में संपन्न हो गया. इस मौके पर अनुमंडल की विभिन्न मसजिदों व ईद गाहों में ईद- उल-अजहा की नमाज अदा की गयी. सभी मसजिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. लोगों की भीड़ को देखते हुए हुसैनाबाद ईद गाह, इस्लामगंज, चिकटोली, राजटोली,बेल बिगहा, गमहरिया,काकोरिया, ऊपरी, पिपरवार, देवरी,दंगवार, रमजान बिगहा,हैदरनगर के भाई बिगहा बड़ी मसजिद, बाजार मस्जिद, चौकड़ी, केवाल , कुड़ुआ, तारा, कोशिआरा, दुबा, कबरा खुर्द, नोखिला, करीमनडीह, सिंघना, सबनवा आदि गांव की मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई.

नमाज के बाद क्षेत्र राज्य व देश की तरक्की और अमन चैन की दुआ की गई. एक दूसरे के गले मिले व ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी. इस मौके पर उन मुसलमानों ने कुर्बानी दी, जिनपर कुर्बानी वाजिब है. शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र क़े विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहे. साथ ही थाना पुलिस लगातार गश्त लगाती रही.

इस मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव रवि यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष शशि कुमार, नपं उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, समाजसेवी प्रदीप पटेल समेत कई अन्य लोगो ने हुसैनाबाद क़े दाता नगर ईदगाह पहुचकर नमाजियों को मुबारकबाद दी.वही स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव,पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती, बसपा के शेर अली ने क्षेत्र के लोगों को ईद उल अजहा की बधाई दी.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में मुख्य महाप्रबंधक ने ₹134 करोड़ लागत के रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन कर कहा- जनता को समर्पित यह आरओबी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा